रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) के कंटेस्टेंट फिलहाल केपटाउन में इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. इस बीच राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को एक नई दोस्त मिल गई है. राहुल इन दिनों टिकटॉक फेम अनुष्का सेन (Anushka Sen) के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. कुछ ही दिनों में राहुल और अनुष्का की गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. हाल ही में राहुल ने एक वीडियो भी अनुष्का के साथ शेयर किया है, जिसमें दोनों 'आंख उठती मोहब्बत... ' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. इस गाने में राहुल की खुद की आवाज है जो फैंस का दिल जीत रही है.