Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट रहे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)और दिशा परमार (Disha Parmar) का नया गाना 'माधन्या' (Madhanya) रिलीज हो चुका है. यह एक वेडिंग लव सॉन्ग है, जिसमें राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी से पहले और बाद की लव स्टोरी को दिखाया गया है. गाने में राहुल वैद्य और दिशा परमार दूल्हा दुल्हन के लुक में काफी अच्छे दिख रहे हैं. ये गाना व्यूअर्स को पसंद आ रहा है. रिलीज होने के चंद मिनटों में ही गाने को लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके थे और इसमें बढ़ोतरी जारी है.
राहुल और दिशा पहली बार इस गाने के जरिए ऑन स्क्रीन साथ में काम करते हुए नजर आए हैं. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस गाने को राहुल वैद्य और असीस कौर ने अपनी आवाज दी है