राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने शादी के बाद इंडस्ट्री के लोगों और अन्य करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन रखा. शनिवार की शाम को हुई इस पार्टी में ग्लैमर जगत से कई लोग पहुंचे. इस दौरान दिशा ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था और राहुल ने उनसे मैच करता हुआ ब्लेजर कैरी किया.
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी संगीत सेरेमनी (Sangeet Ceremony) में दोनों एक साथ जमकर डांस किया. इसके अलावा इस कपल ने अलग-अलग भी डांस किया. वहीं, राहुल वैद्य के जिगरी यार अली गोनी ने संगीत सेरेमनी में अपने डांस से चार चांद लगा दिए. अली गोनी (Aly Goni) ने 'मल्हारी' और 'खली बली' गाने पर जबरदस्त डांस कर लोगों को भरपूर एंटरनटेन किया.
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने दिखाई अपनी toned body, शेयर की मिरर सेल्फी