राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में देर रात 1.30 बजे राहुल-दिशा इंस्टाग्राम पर लाइव (Instagram Live) करते दिखाई दिए, तो सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस ने सिंगर से सवाल करने शुरू कर दिए. एक फैन ने पूछा कि 'दिशा अपने घर नहीं जाती क्या'. राहुल ने जवाब दिया, 'नहीं... दिशा अपने घर जाती है.' इसी दौरान एक फैंन ने दिशा से पूछा कि क्या वह बिग बॉस में दिखाई देंगीं. इसके जवाब में उन्होंने कहा नहीं. दिशा और राहुल का 30मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.