BB 14 में शुरू हुई राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और अली गोनी (Aly Goni) की बाहर भी चल रही है. हाल ही में दोनों अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) और जैस्मीन भसीन Jasmin Bhasin के साथ डेट पर पहुंचे. पैपाराजी ने राहुल और दिशा से शादी की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे. इस पर राहुल ने भी पैपराजी से मजाक किया. उन्होंने कहा कि वे यही सब डिस्कर करने के लिए डिनर पर आए थे. आपको बता दें कि जल्द ही राहुल और दिशा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.