कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) लॉक किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (National Commission for Protection of Child Rights) ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख को समन भेजा है. जारी आदेश के मुताबिक फेसबुक के सत्या यादव (Satya Yadav) को NCPCR के सामने 17 अगस्त को शाम 5 बजे से पहले पेश होना है.
दरअसल, एनसीपीसीआर ने इंस्टाग्राम को राहुल की रेप पीड़िता के परिजनों की पहचान उजागर करने वाली पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया था. मगर आयोग की माने तो इसपर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है. लिहाजा, NCPCR ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख को समन भेजा है.
Rahul Gandhi का ट्विटर अकाउंट Unlock, कल ही हुआ था इंडिया हेड का ट्रांसफर
राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित परिवार की पहचान उजागर कर कानून को तोडा है. तो वहीं, राहुल ने सोशल साइट ट्विटर को केंद्र सरकार के इशारे पर चलने का आरोप लगाया है.