राहुल ने किसान बिल को बताया 'काला कानून', कहा- ये जमींदारी का नया रूप

Updated : Sep 18, 2020 17:28
|
Editorji News Desk

लोकसभा में पास हो चुके तीन किसान विधेयकों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने इन अध्यादेशों को 'काला कानून' बताया है. राहुल ने सरकार से पूछा कि पीएम या उनके मंत्री बता दें कि 'काले कानून' का खाका तैयार करने से पहले क्या उनकी किसानों से बात हुई थी. एक किसान या उनके प्रतिनिधि का नाम बता दें. उन्होने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी जी किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन मोदी सरकार के काले कानून किसान- खेतिहर मजदूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाए जा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून जमींदारी का नया रूप है और मोदी जी के कुछ मित्र नए भारत के जमींदार’ होंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कृषि मंडी हटी, देश की खाद्य सुरक्षा मिटी.

लोकसभामोदी सरकार

Recommended For You