देश की गिरती GDP और कोरोना के बिगड़े हालात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है..राहुल ने सोमवार को एक ट्वीट में IMF के आंकड़े शेयर किए जिसमें कई देशों की GDP ग्रोथ और उसकी तुलना में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या का जिक्र किया गया. लिस्ट के मुताबिक, मौजूदा साल में भारत की GDP ग्रोथ रेट -10.30 फीसदी रहने का अनुमान है, जो इंडोनेशिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत दूसरे एशियाई देशों की तुलना में बड़ी गिरावट होगी. साथ ही डेटा के जरिए ये भी दिखाया गया कि प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड-19 से होने वाली मौत के मामले में भारत चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दूसरे कई देशों से आगे है.