'धरोहर' सीरीज पर बोले राहुल- राष्ट्रवाद कभी हिंसा का साथ नहीं दे सकता

Updated : Sep 19, 2020 21:17
|
Editorji News Desk

मोदी सरकार पर लगातार हमलावर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार केंद्र पर सवाल उठाया है. शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर राहुल ने कांग्रेस विरासत की धरोहर सीरीज का 11वां एपिसोड शेयर किया और लिखा कि, स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है.भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता. वहीं राहुल द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में उनकी पार्टी कांग्रेस की भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में भूमिका, अहिंसा और राष्ट्रवाद की चर्चा की गई है. बता दें कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपने संघर्षों, इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर 'धरोहर' नाम से एक वीडियो सीरीज की शुरुआत की है.

मोदी सरकारराहुल गांधी

Recommended For You