कृषि कानूनों के खिलाफ़ पंजा में तीन दिन रैली करने के बाद राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली अब हरियाणा में है. इस दौरान राहुल गांधी खुद ही ट्रैक्टर चला रहे थे. राहुल के काफिले में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी शामिल थे. हरियाणा सरकार शुरू में राहुल के इतने बड़े काफिले को राज्य में एंट्री की इजाजत नहीं दे रही थी, इसके बाद राहुल गांधी ने बॉर्डर पर ही धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया. फिर काफी विचार विमर्श के बाद हरियाणा सरकार ने राहुल गांधी की रैली को राज्य में प्रवेश की इजाजत दे दी.