कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) गुरुवार को गुजरात स्थित सूरत के मजिस्ट्रेट कोर्ट (Magistrates Court) में पहुंचे. जहां एक आपराधिक मानहानि केस (Criminal Defamation Case) में अपना बयान दर्ज कराया. दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान, राहुल ने कर्नाटक (Karnataka) में एक रैली के दौरान कथित तौर पर मोदी नाम पर जातिसूचक टिप्पणी की थी. जिसपर पूर्णेश मोदी ने मोदी बिरादरी को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की.
बता दें कि चुनावी रैली में राहुल ने कहा था नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... ऐसा क्यों है, सभी के जातिनाम मोदी हैं... सभी चोरों के जातिनाम मोदी क्यों होते हैं.... हालांकि इससे पहले हुई सुनवाई में राहुल ने खुद को निर्दोष बताया है.