Rahul Gandhi Meets Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. ये बैठक राहुल गांधी के घर पर हुई, खबर है कि इसमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के अलावा केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे. प्रशांत किशोर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Vs Sidhu) के सलाहकार भी हैं, तो जाहिर है खबरें हैं कि पंजाब चुनाव और सिद्धू के मसले पर भी बातचीत हुई. ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के अलावा अगले साल होने वाले 5 राज्यों के चुनाव पर भी चर्चा हुई.
कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था, उसके बाद पीके ने सभी विधायकों और अधिकारियों के साथ भी बैठकें की थीं.
बता दें कि जून महीने में प्रशांत किशोर ने तीन बार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष पेश करने की अटकलों ने जोर पकड़ा, पर खुद पीके ने किसी तीसरे मोर्चे के गठन की खबरों को नकार दिया था.