उत्तर प्रदेश में एक निजी अस्पताल की कथित मॉक ड्रिल (UP hospital Mock drill) का मामला अब सियासी रंग अख्तियार करता जा रहा है. अब इस मसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने योगी सरकार पर हमला बोला है. एक ट्वीट के जरिए राहुल ने कहा कि भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है. इस खतरनाक अपराध के ज़िम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं.
दरअसल आगरा के एक अस्पताल पर आरोप है कि उसने कथित रूप से गंभीर मरीजों की पहचान के लिए एक मॉक ड्रिल करवाई, जिसके बाद 22 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि संचालक वायरल वीडियो के जरिए लगे आरोपों को झूठा करार दे रहे हैं.