कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है, उन्होने ट्विटर पर लिखा कि '#BechendraModi देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदरबांट कर रहे हैं, जिसे देश ने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया है, ये लाखों पीएसयू कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता और भय का समय है, मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं.'