Rahul Gandhi On Farmers: किसानों के समर्थन में अक्सर सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के खिलाफ मुखर राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला बोला है. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि जहां हर-हर अन्नदाता, घर-घर अन्नदाता वहां किस-किस को रोकोगे? राहुल ने ये ट्वीट हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसान पंचायत और उनके मिनी सचिवालय के घेराव के एलान के संदर्भ में किया.
इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार और रविवार को भी किसानों को लेकर ट्वीट कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया था.
ये भी पढ़ें: अखिलेश ने BJP को बताया दुनिया की सबसे झूठी पार्टी, कहा- डबल इंजन सरकार के दोनों ड्राइवर भाग गए