कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने डीएसपी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर हमलावर होते हुए कई सवाल पूछे हैं. साथ ही राहुल गांधी ने NIA की विश्वसनीयता को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि देविंदर सिंह को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि केस को NIA को सौंप दिया जाए. NIA के प्रमुख ने ही गुजरात दंगों की भी जांच की थी और जिसमें कोई नतीजा आने की उम्मीद नहीं है. राहुल गांधी ने इससे पहले ये भी पूछा कि पुलवामा हमले में देविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी पूछा है कि इतने दिनों से कौन देविंदर को बचा रहा था. वहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर पूछा है कि इतने दिनों से देविंदर किसके ऑर्डर पर वो काम कर रहा था.