वैक्सीन विदेश भेजने पर राहुल-प्रियंका ने PM पर उठाए सवाल, पोस्टर शेयर कर राहुल ने लिखा- 'अरेस्ट मी'

Updated : May 16, 2021 15:17
|
Editorji News Desk

कोरोना वैक्सीन पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टरों के मद्देनजर दर्ज की गई 21 FIR का मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. इस मसले पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर चेतावनी भरे अंदाज में तंज़ किया है. राहुल ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि मुझे भी गिरफ्तार करिए, वहीं प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर की जगह पोस्टर लगा दिया है. दरअसल इस विवादित पोस्टर में सवाल किया गया है कि हमारे बच्चों की वैक्सीन को विदेश क्यों भेज दिया. कांग्रेस नेताओं के तेवर देख कर लग रहा है कि वो इस मुद्दे को फिलहाल छोड़ने वाली नहीं है, इधर गुरुवार रात राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ऐसे पोस्टर लगे मिले. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये पोस्टर किसने छपवाए और किसके कहने पर लगवाए गए . बता दें कि बता दें कि दिल्ली में इस तरह के पोस्टरों को लेकर 17 लोगों की गिरफ्तारी की है और इस मामले में पब्लिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने और धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

PosterRahul

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'