CAG रिपोर्ट से ग़लत साबित हुए पीएम, रक्षा मंत्री और जेटली: राहुल गांधी
Updated : Feb 13, 2019 20:28
|
Editorji News Desk
राफेल डील को लेकर सीएजी की रिपोर्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि ये रिपोर्ट प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अरुण जेटली जी को गलत साबित करती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में सबसे अहम मुद्दा, राफ़ेल की कीमत तो है ही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर इस सौदे में कोई घोटाला नहीं है तो सरकार JPC से क्यों घबरा रही है. राहुल बोले कि मोदी सरकार की डील का बेंचमार्क प्राइस, पिछली डील से 55% ऊंचा है, और इस डील को करने का केवल एक कारण था कि प्रधानमंत्री अनिल अंबानी को तीस हजार करोड़ रुपये देना चाहते थे.
Recommended For You