उत्तर प्रदेश में होंगी राहुल-प्रियंका की 18 बड़ी रैलियां

Updated : Mar 28, 2019 08:30
|
Editorji News Desk
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ 15-18 बड़ी रैलियां करेंगे. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 29 मार्च तक कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रैलियां वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, लखनऊ, फैजाबाद, बाराबंकी, इलाहाबाद और कानपुर में हो सकती हैं. पहले कांग्रेस प्रदेश में 9 बड़ी रैलियों की ही योजना बना रही थी लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है.
राहुलगांधीसहारनपुरफतेहपुरगाजियाबादरैलियांकरेंगेप्रियंकागांधीवाडराबरेलीवाराणसीउत्तरप्रदेशइलाहाबादअलीगढ़

Recommended For You