फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राफेल पूजा पर कांग्रेस के आपत्ति जताने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा. हरियाणा के कैथल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत में विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन करते हैं. ऐसे में अगर राफेल का भी पूजन किया गया तो इसमें हंगामा करने की क्या बात है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने राफेल की पूजा की तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है. शाह ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि विरोध करने से पहले कांग्रेस को एक बार सोचना चाहिए।