सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए अच्छी खबर है, फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को अब तक 8.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. अगर इस आंकड़े को रुपयों में कन्वर्ट करें तो ये आंकड़ा 200 करोड़ रुपए से ज्यादा पर जाकर टिकता है यानी सलमान की ये फिल्म वीकएंड पर 200 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है.
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई और कर ली है. जाहिर है कोरोना काल में अगर सलमान ने 220 करोड़ कमा लिए हैं तो अगला रिकॉर्ड बनने तक फिलहाल वे ही बॉलीवुड के सुल्तान हैं.