'Radhe': जानिए कहां और कैसे देखी जा सकती है सलमान खान की फिल्म

Updated : May 12, 2021 22:40
|
Editorji News Desk

सलमान खान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ, कुछ ही घंटों के बाद फिल्म 'राधे' दर्शकों के सामने होगी. पैनडेमिक के चलते 'राधे' सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं की जा रही है, दर्शक इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. आपको बता दें 'राधे'- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई को दोपहर 12 बजे Zeeplex पर स्ट्रीम कर दी जाएगी. दर्शकों को Zeeplex पर फ़िल्मों को देखने के लिए एक तय क़ीमत चुकानी होती है. इसके लिए यूज़र को Zee5 पर लॉग इन करना होगा और Zeeplex विकल्प चुनना होगा, जिसके बाद पेमेंट पेज पर जाकर पेमेंट मोड चुनकर भुगतान करना होगा. ट्रांजेक्शन होने के बाद फ़िल्म देखी जा सकती है. ये सलमान ख़ान की पहली फ़िल्म है जो भारत में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सीधे रिलीज़ की जा रही है. सलमान खान ने फैंस से पाइरेसी से फ़िल्म ना देखने की अपील भी की.

Zee5Salma KhanZeePlexRadhe Movie

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब