पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) को एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने अपना समर्थन दिया है. शिल्पा को 'सबसे मजबूत' बताते हुए माधवन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह इस मुश्किल वक्त को पार कर लेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रार्थना हमेशा शिल्पा और उनके परिवार के साथ है.
शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी अपना समर्थन दिया और लिखा 'हमेशा तुम्हारे साथ हूं, चाहे तुम्हारा कैसा भी वक्त हो'
बता दें राज कुंद्रा को मोबाइल ऐप के माध्यम से अश्लील सामग्री के कथित निर्माण और स्ट्रीमिंग से संबंधित एक मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.
ये भी पढ़ें : Shilpa Shetty को कोर्ट से मिली राहत, Right to privacy याचिका को बताया सही