प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने ब्रिटेन की रॉयल फैमिली पर जो नस्लवाद के आरोप लगाए हैं उनपर इनका इंटरव्यू लेने वाली Oprah Winfrey की सफाई आई है. Oprah ने कहा कि इस शाही जोड़े के बच्चे के रंग को लेकर बातें करने वालों में क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप शामिल नहीं थे. Oprah को ये बात प्रिंस हैरी ने बताई. हैरी ने उन्हें ये बात इसलिए बताई ताकि अगर उन्हें इसपर स्थिति साफ करनी हो कि परिवार के कौन से लोग इस बारे में बात करने वालों में शामिल थे, तो कम से कम जो इसमें शामिल नहीं थे Oprah उनके नाम सबको बता सकें. बता दें कि Oprah Winfrey को दिए गए इस इंटरव्यू से भूचाल आ गया है. मेगन ने इसमें शाही परिवार पर कई आरोप लगाए हैं. अफ्रीकन-अमेरिकन मेगन का आरोप है कि शाही परिवार को उनके बच्चे के रंग की चिंता थी. हैरी ने मेगन को ये जानकारी दी कि उनका परिवार इसको लेकर चिंतित था कि उनका बेटा आर्ची कितना गोरा होगा.