'क़ुबूल है 2.0' के हाल ही में रिलीज़ किये गए टीज़र ने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है. इसमें असद और ज़ोया एक नए अवतार में एक साथ वापस आने के लिए तैयार हैं. ज़ी5 ने अब सीरीज से पहला पोस्टर जारी कर दिया है. बता दें 'क़ुबूल है 2.0' का प्रीमियर 12 मार्च 2021 को ज़ी5 पर होगा.