आधार कार्ड के बारिश में भीगने, खराब होने की आपकी चिंता अब छूमंतर होने वाली है. अब आप एटीएम कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड जैसा आधार कार्ड बनवा सकते हैं. जिसे आप आसानी से वॉलेट में कहीं भी और कभी भी कैरी कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि ये नया आधार कार्ड बारिश और पानी में भी खराब नहीं होगा.
UIDAI ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है. UIDAI ने ट्वीट में लिखा है, 'अब आप बिल्कुल नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं, जो दिखने में आकर्षक है और काफी दिनों तक चलता है. इसके अलावा ये आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. सिक्योरिटी के लिए इस नए कॉर्ड में एक होलोग्राम, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट फीचर्स दिए गए हैं.
इस बेहद खास पीवीसी कार्ड के लिए आपको UIDAI को सिर्फ 50 रुपये भुगतान करना होगा, जिसके बाद ये कॉर्ड आपके घर तक पहुंच जाएगा.