रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक और ताकत मिल गई है. रूस के संविधान में ऐसा संशोधन किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन और उनके परिजनों पर कभी भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाएगा. साथ ही गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ की भी छूट होगी. वहीं, इस कानून में गंभीर अपराध और राजद्रोह के मामलों को अपवाद की श्रेणी में रखा गया है. इसका रूस के सभी नेताओं ने समर्थन भी किया है.