कोरोना वायरस के चलते आईपीएल सीजन 14 अगले आदेश तक के लिए स्थगित हो गया है. बहरहाल, कई युवा खिलाड़ियों ने 29 मैचों में ही अपनी छाप छोड़ी है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने बताया कि आरसीबी खेमे में शामिल होने के बाद कप्तान कोहली (Virat Kohli) ने उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाया. टीम में शामिल होने के बाद कोहली ने मैसेज कर वापसी की बधाई देते हुए कहा कि तुम खेलोगे.
यही नहीं, पटेल ने एबी डिविलियर्स की सराहना करते हुए कहा कि मैदान पर होने वाली हर चीज के बारे में डीविलियर्स से बेहतर कोई नहीं जान सकता है.
बता दें मौजूदा सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हर्षल पटेल शीर्ष पर काबिज थे. जिन्होंने 7 मैचों में 17 विकेट लिए, इसमें एक मैच में 5 विकेट भी शामिल हैं.