पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal)और उनके क्रू के कुछ सदस्यों पर पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया है. गिप्पी पर पटियाला जिले के बनूर में एक फिल्म की शूटिंग कर कोविड—19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप है. खबरों के मुताबिक गिप्पी अपनी टीम मेंबर्स के साथ राजपुरा डिविजन के एक गांव में खेतों में शूट कर रही थे, पुलिस ने शूट रुकवा दिया. इसके बाद पुलिस ने गिप्पी ग्रेवाल और उनकी टीम के कुछ लोगों को गिरफ्तार करके थाने ले आई.
बाद में पुलिस ने चालान काटकर इन्हें जमानत पर छोड़ दिया. पंजाब में लॉकडाउन लगा हुआ है. इससे पहगले पुलिस ने कोरोना नियम तोड़ने पर बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था.