Punjab में किसानों ने गन्ने का उचित दाम ना मिलने के कारण आंदोलन (Protest) शुरू कर दिया है. किसानों के एक समूह ने अपने मांग को लेकर जालंधर में हाइवे (Highway) और रेलवे ट्रैक (Railway Track) ब्लॉक कर दिया. किसानों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर राज्य सरकार ने उनसे बात नहीं की तो वो 'पंजाब बंद' का आह्वान करेंगे और सरकार पर दबाव बनाएंगे. रेल की पटरियों पर किसानों के बैठने के कारण फिरोजपुर मंडल से 19 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं.
वहीं सड़कें बाधित होने की वजह से लुधियाना (Ludhiana), चंडीगढ़ (Chandigarh) समेत कई दूसे शहरों से जालंधर और इसके आस के इलाकों में आवाजाही भी प्रभावित है. लोग वैकल्पिक रास्तों के जरिए अपने सफर को पूरा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic: बारिश से बदहाल ट्रैफिक, जलजमाव और जाम के चलते कई रूट बंद तो कई डायवर्ट किए गए