Pulwama-Kulgam Encounter: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के 4 आतंकी किए ढेर

Updated : Jul 08, 2021 11:19
|
Editorji News Desk

दक्षिण कश्मीर(J&K) के पुलवामा और कुलगाम (Pulwama and Kulgam Encounter) में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के चार आतंकियों(4 Terrorist Killed) को मार गिराया है. इसी के साथ घाटी में पिछले 24 घंटों में मरने वाले आतंकियों की संख्या 5 हो गई है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलवामा के पुछल इलाके में बुधवार देर रात सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ. यहां दो आतंकियों के घिरे होने का इनपुट मिला था, जिन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

इसके अलावा कुलगाम के जोदर इलाके में गुरुवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई. इस इलाके में भी सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. और कार्रवाई में लश्कर के 2 और आतंकियों को मार गिराया गया.

खबरों के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी. एसओपी के मुताबिक पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया. उसके बाद भी वो फायरिंग से बाज नहीं आए तो सुरक्षा बलों ने भी अपनी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. बता दें कि गुरुवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी(Burhan wani) की मौत को पांच साल पूरे हो गए हैं.

PulwamaSecurity forcesterroristLashkar e-TayyibaKulgam Encounter

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या