भारत में PUBG Mobile की वापसी जल्द, कोरिया ने चीनी कंपनी को कहा Bye!

Updated : Sep 08, 2020 21:32
|
Editorji News Desk

PUBG लवर्स के लिए अच्छी खबर आई है. PUBG गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पबजी कॉरपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile भारत में बेझिझक वापसी कर सकता है. इसकी जानकारी पबजी कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर दी है. कंपनी की वेबसाइट पर लिखा है कि वह भारत में पबजी गेम की पूरी जिम्मेदारी खुद लेगी और अपने फैन्स को नए अनुभव देने पर काम करेगी. 

बता दें कि पबजी बेसिकली दक्षिण कोरिया में बनाया गया गेम है. इस गेम के मोबाइल वर्जन की फ्रेंचाइजी चीनी कंपनी Tencent Games ने ले रखी है. अब भारत में चाइनीज ऐप्स के बैन होने के बाद पबजी की पेरेंट कंपनी ने भारत में पबजी के ऑपरेशंस अपने हाथ में लेने का फैसला किया है और भारत में टैंसेंट गेम्स की फ्रेंचाइजी सस्पेंड कर दी है.

PUBG MobilePUBG Corporation

Recommended For You