PUBG की भारत में वापसी के ऐलान पर PUBG लवर्स बेहद खुश हैं पर उनके लिए बड़ा सवाल ये है कि जो PUBG मोबाइल प्लेयर्स हैं उनके पुराना अकाउंट का क्या होगा? क्योंकि गेमर्स अपने अकाउंट से हाई लेवल तक जा चुके हैं और अगर फिर से ज़ीरो से शुरू करना हो तो ऐसे में उन्हें फिर से कई सारे लेवल पूरे करने होंगे. आपके लिए अच्छी ख़बर ये है कि यूज़र्स का पुराना PUBG Mobile अकाउंट काम करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक़ PUBG मोबाइल यूज़र्स अपना मौजूदा PUBG मोबाइल अकाउंट नए ऐप में भी यूज कर पाएंगे. ऐसे में ये भी मुमकिन है कि उस PUBG आईडी में जो लेवल थे या इन ऐप परचेज किए गए थे वो वैसे ही रहेंगे.