इंडिया के बैटल रॉयल गेम (Battle Royal Games) लवर्स के लिए अच्छी खबर है. उनका चहेता बैटल रॉयल गेम PUBG भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से वापसी करने वाला है. PUBG की मदर कंपनी Krafton ने इसका ऐलान कर दिया है. बैनर और लोगो के बाद अब कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और फेसबुक का नाम भी बदल कर Battlegrounds Mobile India कर दिया है. आपको बता दें कि बेंगलुरु में कंपनी ने ऑफिस भी खोला है, जिसमें कर्मचारियों को काम पर रखना भी शुरू कर दिया है पर गेम की रिलीज डेट को लेकर क्राफ्टन ने इस बार भी कुछ नहीं कहा.
Krafton ने PUBG Mobile India का relaunch टीजर सोशल मीडिया पर भी जारी किया है. Pinned Comment में कंपनी ने लिखा है 'While you wait for your favorite game, mask up and stay safe.' कंपनी ने यूट्यूब में मौजूद पुराने सारे वीडियो डिलीट कर दिए.