दो महीनों के बैन के बाद आखिरकार PUBG की भारत में वापसी तय हो गयी है. साउथ कोरियन कंपनी PUBG Corporation के मुताबिक PUBG Mobile India भारत के लिए ख़ास तौर पर तैयार किया गया नया गेम वर्जन है जिसके तहत भारतीय प्लेयर्स की privacy और security टॉप प्रायोरिटी होगी. PUBG भारत में 100 कर्मचारियों को हायर करेगी. PUBG Corporation की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है. कंपनी का दावा है कि ये निवेश भारत में किसी भी कोरियन कंपनी द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा निवेश होगा. PUBG ने फिलहाल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है. गौरतलब है कि भारत में डेटा सुरक्षा और चीन से टेंशन की वजह से 200 apps बैन किए गए थे जिसमें PUBG और Tiktok भी शामिल हैं.