भारत में PUBG Mobile अपनी वापसी के रास्ते तलाश रहा है. इसके लिए PUBG भारत में अपने लिए डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर ढूंढ रहा था. इनकी तलाश Reliance Jio पर खत्म हो सकती है. PUBG की पेरेंट कंपनी Blue Hole Studio और Reliance Jio के बीच डील अभी शुरुआती दौर में है. यह डील हो गयी तो भारत में PUBG Mobile पर लगा बैन जल्द ही हट सकता है. दरअसल PUBG मूल रूप से साउथ कोरियन कंपनी Blue Hole Studio का प्रॉडक्ट है. चीनी कंपनी Tencent से Blue Hole Studio ने PUBG Mobile की फ्रेंचाइजी वापस ले ली है.