पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनज़र 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मंजूरी लिए जाने के बाद फैसला लिया गया.
राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अब सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के पैटर्न के मुताबिक रिजल्ट घोषित करेगा. उन्होंने कहा कि साल 2020-21 के सेशन में PSEB के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 12वीं क्लास के 3, 08, 000 छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था.
वहीं बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 2600 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. राज्य बोर्ड अब जुलाई में 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है.
सीबीएसई और सीआईएससीई समेत अब तक महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, राजस्थान, राजस्थान, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और अब पंजाब ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है. इनसें से अब कई राज्यों में 12वीं के नतीजे घोषित करने की तैयारी की जा रही है.