रूस के राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर आलोचक एलेक्सी नवेलनी के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. झड़प के दौरान पुलिस प्रदर्शकारियों पर बल का प्रयोग करते हुए नजर आए साथ ही कई लोगों को घसीटा और पीटा भी गया. नवेलनी के समर्थक उनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. रूस के कई ऐसे इलाके जहां पर तापमान माइनस 50 डिग्री है वहां भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ऐसी ही झड़प देखने को मिली. प्रदर्शनों को देखते हुए दुनिया के कई दूसरे नेताओं ने पुतिन की आलोचना की है. बता दें कि बीते हफ्ते ही नवेनली जर्मनी से इलाज करवाकर लौटे थे और उनको हवाई अड्डे पर ही हिरासत में ले लिया गया था.