Protest In Chandigarh: ये तस्वीरें हैं है चंडीगढ़ की जहां बीजेपी (BJP) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. ये प्रदर्शनकारी बीजेपी दफ्तर में घुसने का प्रयास कर रहे थे तभी स्थानीय पुलिस की तरफ से इन पर ये कार्रवाई की गई.
दरअसल ये पूरा विवाद कुछ दिन पहले हुई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन कर रही युवती के बाल झटकने और गाली-गलौज करने से जुड़ा है. आम आदमी पार्टी के बाद अब 31 अगस्त को कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.