बंगाल विधानसभा में CAA के खिलाफ पेश होगा प्रस्ताव, कांग्रेस-लेफ्ट साथ

Updated : Jan 27, 2020 13:00
|
Editorji News Desk

देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार को विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी. ममता सरकार की ओर से लाए जा रहे इस प्रस्ताव का लेफ्ट और कांग्रेस दोनों ही समर्थन कर रही हैं. जबकि बीजेपी इस प्रस्ताव का विरोध कर रही है. वहीं ख़बर ये भी है कि बंगाल सरकार इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएए, NRC और NPR को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर इसके विरोध में पैदल मार्च भी किया था.

नागरिकता कानूनकेरलCAA का विरोधपश्चिम बंगाल सरकारममता सरकारसीएएNRC और NPR

Recommended For You