रिलीज हुआ 'The Kapil Sharma Show का प्रोमो वीडियो, कपिल ने कहा- हमारी सीट Confirmed है

Updated : Jul 25, 2021 23:44
|
Editorji News Desk

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' का नया नवेला सीजन लेकर आने के लिए तैयार हैं. कपिल ने सोशल मीडिया पर नए शो का प्रोमो शेयर किया. इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), भारती सिंह (Bharti Singh), कीकू शारदा (Kiku Sharda), सुदेश लहरी (Sudesh Lehri), चन्दन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) और अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) नज़र आ रहीं हैं. वहीं, इस प्रोमो से जो नदारद दिखीं वो थी, सुमोना चक्रवर्ती.

प्रोमो की शुरुआत कुछ ऐसे होती है जिसमें कृष्णा, भारती, कीकू शारदा, सुदेश और चन्दन एक कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद सेल्फी स्टेशन पर नजर आते हैं और कहते हैं ‘सीट कंफर्म्ड’. इस बीच स्क्रीन पर कपिल शर्मा आते हैं और कहते हैं, ‘हम सब की शो पर सीट कंफर्म हो चुकी है क्योंकि हम सब ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं.’

 माना जा रहा है कि कपिल के शो में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को एंट्री मिल सकती है. शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Kapil Sharma

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब