आप बीते साल कुछ खास करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर पाए या आप कुछ छोड़ना चाहते थे, वह भी आपसे नहीं हुआ. इससे परे बार-बार प्रॉमिस कर के भी भूल जाते हैं तो परेशान मत हों क्योंकि साइकोलॉजिकली ये सिर्फ आपके साथ नहीं होता कईयों के साथ होता है. ऐसे में आइए बताएं तीन नुस्खे जिससे आप अपनी इस आदत पर काबू पा सकते हैं.
Someone - किसी से रिक्वेस्ट करें कि वह आपको आपके रेजोल्यूशन के बारे में याद दिलाता रहे.
Something - अपने आसपास कुछ ऐसी चीजें- जैसे पेंटिंग, पोट्रेट या कुछ भी ऐसा रखें, जिससे आपको रेजोल्यूशन याद आता रहे.
Challenge Yourself - इंसान फितरत से चैलेंज और टास्क के भूखे होते हैं. खुद के लिए छोटे-छोटे टास्क तय करें और उसे अचीव करें.
जब भी कोई बड़ा वादा या रेजोल्यूशन पूरा करें तो उसे लेकर खुद के प्रति एक आभार पत्र यानी ग्रैटीट्यड लेटर लिखें. ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा. यह आपको और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा.