कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में थीं. यहां सरधना विधानसभा के कैली गांव में उन्होंने किसान महापंचायत में हिस्सा लिया.यहां मंच पर प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची. उन्होंने इस मौके पर एक बार फिर किसान आंदोलन के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजों की तरह शासन कर रही है और ये कृषि कानून कुछ एक उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं.आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार कृषि कानूनों को आड़े हाथ ले रहे हैं.