प्रियंका न चुनाव लड़ेंगी और न रैलियां करेंगी: रिपोर्ट्स

Updated : Mar 12, 2019 09:58
|
Editorji News Desk
ये खबर यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थोड़ी निराश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की नई नवेली महासचिव प्रियंका गांधी आगाली लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट्स में कहा गया है प्रियंका किसी चुनावी रैली को भी संबोधित नहीं करेंगी। वे राहुल के साथ चुनावी रैलियों में जरूर जा सकती है। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पार्टी के लिए रैलियां करने और भाषण देने की जिम्मेदारी ले रखी है। इसके अलावा खुद सोनिया गांधी न सिर्फ चुनाव लड़ रहीं है बल्कि वे भी रैलियों में भाषण देंगी।
प्रियंकागांधीवाडराकांग्रेसअध्यक्षराहुलगांधी2019लोकसभाचुनावचुनावीरैलीसोनियागांधीलोकसभासीटकांग्रेस महासचिवकांग्रेस कार्यकर्तारैलियां

Recommended For You