प्रियंका तो नकली गांधी, सरनेम में फिरोज जोड़ लें: केन्द्रीय मंत्री

Updated : Dec 31, 2019 18:43
|
Editorji News Desk

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी के भगवा कपड़े पर सवाल उठाए तो बीजेपी नेताओं ने उनपर हमले बोलना शुरू कर दिया ...केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तो एक कदम आगे ही निकल गई...साध्वी ने कहा कि प्रियंका नकली गांधी हैं और उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए। उन्हें अपना नाम फिरोज प्रियंका रख लेना चाहिए. साध्वी ने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा रंग का अर्थ नहीं समझ सकतीं क्योंकि वो नकली गांधी हैं. अभी भगवा शब्द के बारे में उन्हें और पढ़ना चाहिए.

Recommended For You