क्रिकेट क्लिप के जरिए प्रियंका की पॉलिटिकल बाउंड्री, मंत्रियों पर तंज

Updated : Sep 13, 2019 17:04
|
Editorji News Desk

देश की आर्थिक स्थिति पर प्रियंका गांधी ने क्रिकेट के जरिए कटाक्ष किया है. ट्विटर पर अपने हैंडल से एक क्रिकेट मैच की क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरुरी है, वरना आप सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी. प्रियंका ने अपने इस ट्वीट के जरिए न केवल निर्मला सीतारमण बल्कि पियूष गोयल पर भी तंज कसा है.

भारतीय अर्थव्यवस्थाप्रियंका गांधीनिर्मला सीतारमण

Recommended For You