नागरिक कानून का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवारीजनों से मिलने जाने के लिए प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया. हालांकि उसके बाद प्रियंका पैदल जाने लगीं और उसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की. बाद में पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसने प्रियंका गांधी को दारापुरी के परिवार से मिलने की इजाजत दे दी. हालांकि प्रियंका एक स्कूटी पर जाती नजर आईं. प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने उन्हे गला पकड़कर रोका और मुझे धक्का दिया, जिसके कारण में गिर गई।