एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) न्यूयॉर्क (NewYork)में अपने रेस्तरां 'सोना' की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनका रेस्तरां एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल प्रियंका पहली बार अपने रेस्टोरेंट में पहुंची. प्रियंका ने अपने 'SONA' रेस्तरां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ देसी खाने गोल गप्पे और डोसा का मजा लेती नजर आ रही हैं.
प्रियंका ने अपने रेस्तरां में डोसा और गोल गप्पे खाए. तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं फाइनली सोना न्यू यॉर्क में हूं और अपने 3 साल की प्लानिंग की मेहनत को देख रही हूं.
किचन में जाकर मेरा उस टीम से मिलकर दिल भर गया जिन्होंने सोना को इतना अच्छा अनुभव बनाया है. मेरे नाम पर बनाए गए प्राइवेट डाइनिंग रूम मिमीज से लेकर खूबसूरत इंटीरियर, भारतीय कलाकारों की बेहतरीन कला और लजीज खाना और ड्रिंक जो न्यू यॉर्क शहर के बीचों बीच सोना के एक्सपीरियंस को बिल्कुल अलग बनाते हैं.' उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.