पिछले सीजन खिताब से चुकी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) मौजूदा सीजन ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की गैर-मौजूदगी में टीम के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार को खेले मुकाबले में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की अटैकिंग बल्लेबाजी जारी रही. दिल्ली की पारी के पहले ओवर में ही शॉ ने लगातार 6 चौके जड़ 25 रन कूटे. आईपीएल के इतिहास में ये दूसरा मौका है, जब एक ओवर में 6 चौके पड़े. इसके बाद शॉ पीछे नहीं मुड़े और 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. दिल्ली के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने वाले शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद केकेआर खेमे के उनके साथी शिवम मावी उनके मस्ती में गला दबाते हुए दिखाई दिए.