PMO में प्रिंसिपल एडवाइजर पीके सिन्हा का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह

Updated : Mar 16, 2021 21:39
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रिंसिपल एडवाइजर के पद पर तैनात पीके सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिन्हा ने इस्तीफा देने के पीछे वजह के तौर पर व्यक्तिगत कारण बताए हैं. यूपी कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा को सितंबर 2019 में पीएम मोदी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था और इस पद से पहले सिन्हा को पीएमओ में OSD बनाया गया था. सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री के सबसे भरोसेमंद नौकरशाहों में की जाती थी. इलाहाबाद में असिस्टेंट कलेक्टर की पोस्ट से अपनी प्रशासनिक यात्रा शुरू करने वाले सिन्हा ने केंद्र में कई अहम पदों को संभाला और साल 2015 में वो कैबिनेट सचिव भी रहे. सिन्हा को लेकर ऐसी खबरें भी हैं कि उन्हें दिल्ली या पुदुचेरी का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया जा सकता है.

SinhaIASmodiPMOpmo india

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?